मनोरंजन

बिपाशा बसु ने नीली सिल्‍क साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें कीं शेयर

bipasa basu in blue saree

Mumbai: एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने फैंस के लिए 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता से साड़ी पहने हुए अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। 'राज', 'एतबार', 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्‍ट्रेस एक उत्साही सोशल मीडिया यूजर हैं। वह अक्‍सर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैं। 

इंस्टाग्राम पर की फोटो शेयर 

रविवार की सुबह बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर सिल्‍वर बॉर्डर वाली नीली साड़ी पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। अपने मेकअप के लिए उन्होंने गुलाबी होंठ, काजल लगी आंखें और बड़ी नीली बिंदी चुनी। उनके बाल सुंदर ढंग से जूड़े में बंधे हुए थे और उसे गजरे से सजाया गया था। बिपाशा ने अपने लुक को सिल्‍वर झुमकों के साथ पूरा किया। 

ये भी पढ़ें: समर ड्रेस में करिश्मा कपूर ने जीता फैंस का दिल

फोटो पर फैंस ने दिया भरपूर प्यार 

 कैप्शन में एक्‍ट्रेस ने लिखा, "सिटी ऑफ जॉय'' एक्‍ट्रेस आरती सिंह ने पोस्‍ट पर प्‍यार बरसाते हुए कई लाल दिल वाले इमोजी दिए। एक यूजर ने कमेंट किया, "इतने लंबे समय के बाद, मेरी बंगाली ब्यूटी।" बिपाशा अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी। इसके बाद नवंबर 2022 में उनको बेटी हुई थी जिसका नाम देवी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)