प्रदेश बिहार Featured

Bihar News: पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, सांसद का फूटा सिर

bjp-leader-killed-in-lathicharge पटनाः शिक्षक भर्ती और 10 लाख युवाओं को रोजगार के मामले में विधानसभा मार्च निकाल रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने नेताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वॉटर केनन भी छोड़े। पटना पुलिस की इस कार्यवाही में भाजपा के जहानाबाद के जिला महासचिव विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) के सिर पर गहरी चोट लग गयी थी। उन्हें पटना मेडिकल कालेज उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, लाठीचार्ज में खगड़िया जिला के भाजपा कार्यकर्ता बबलू कुमार शौर्य और एक महिला कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस वजह से उनकी मौत हुई है। भाजपा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार पुलिस द्वारा पटना में गिरफ्तार, जहानाबाद जनपद के जिला महासचिव विजय कुमार सिंह की क्रूर पुलिस लाठीचार्ज में मौत हो गयी है। वहीं पटना में पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पूर्व मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में आपातकाल लागू हो गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। विदित हो कि भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस लाठीचार्ज में खगड़िया जिला के भाजपा कार्यकर्ता बबलू कुमार शौर्य और एक महिला कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये भी पढ़ें..पूर्वी मंत्री विपुल चौधरी समेत 15 को 7-7 साल की सजा,...

2023 में जिला महामंत्री बनाये गये थे विजय कुमार सिंह

पटना में पुलिस लाठीचार्ज के दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। श्री सिंह 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे। इसी साल विजय कुमार सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया था। भाजपा नेता की मौत की खबर जैसे ही उनके घर जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)