Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमहाराष्ट्रNeelkamal boat accident: नौसेना के खिलाफ मामला दर्ज

Neelkamal boat accident: नौसेना के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai , Neelkamal Boat Accident: मुंबई के पास नीलकमल नाव दुर्घटना मामले (Neelkamal boat accident) में इस दुर्घटना में बचाए गए यात्री नाथाराम चौधरी की शिकायत पर गुरुवार को कोलाबा पुलिस स्टेशन में नौसेना की गश्ती स्पीड बोट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नौसेना ने दुर्घटनाग्रस्त नाव को आज सुबह टो करके समुद्र के किनारे लाया और इसकी जांच कर रही है। साथ ही नौसेना, तटरक्षक और बचाव दल की टीमें इस दुर्घटना में लापता दो लोगों की सुबह से ही समुद्र में तलाश कर रही हैं। यह जानकारी कोलाबा पुलिस ने दी। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, 101 लोगों को बचा लिया गया है। इसमें जर्मनी के दो विदेशी यात्री भी शामिल हैं।

Neelkamal Boat Accident: बचाए गए लोगों की हालत गंभीर

मृतकों में 7 पुरुष, 4 महिलाएं, 2 बच्चे शामिल हैं। इनकी पहचान महेंद्र सिंह शेखावत, प्रवीण शर्मा, मंगेश, मोहम्मद रेहान कुरैशी, राकेश नानाजी अहिरे, सफियाना पठान, माही पवारा, अक्षता राकेश अहिरे, मिठू राकेश अहिरे, दीपक वी के रूप में हुई है। जबकि समाचार लिखे जाने तक तीन शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। इस घटना में बचाए गए दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना में राकेश नाना अहिरे के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। वे नासिक जिले के बसवंत के पिंपलगांव के निवासी थे।

Neelkamal Boat Accident: नौसेना ने बताया कैसे हुआ हादसा

अहिरे परिवार पर्यटन के लिए मुंबई आया था। बुधवार को दोपहर करीब 3:15 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा पर्यटन स्थल की ओर जा रही नीलकमल नामक नाव उरण करंजा के पास नौसेना की स्पीडबोट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नौसेना की स्पीडबोट में करीब छह लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और दो का इलाज चल रहा है। नौसेना ने बताया कि स्पीडबोट में नया इंजन लगाया गया था, जिसका परीक्षण किया जा रहा था और अचानक इंजन फेल होने से स्पीडबोट नियंत्रण से बाहर हो गई।

यह भी पढ़ेंः-Ajab Gajab: भारत का एक ऐसा गांव जहां आज भी महिलाएं नहीं पहनती कपड़े ..

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना में मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। खबर लिखे जाने तक समुद्र में लापता दो लोगों की तलाश जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें