Lok Sabha Protem Speaker: बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब होंगे अगले प्रोटेम स्पीकर

0
24
Bhartrhari Mahtab

Lok Sabha Protem Speaker, नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartrhari Mahtab) को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। जो नए सांसदों को लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए यह जानकारी दी। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। वहीं, नवनिर्वाचित सदस्य 24 और 25 जून को शपथ लेंगे।

कौन है भर्तृहरि महताब ?

बता दें कि भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartrhari Mahtab) ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 6 बार से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के भर्तृहरि महताब ने बीजद के संत्रुप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया।

ये भी पढ़ेंः- Arvind Kejriwal Bail: सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, जानें किस दिन आएंगे जेल से बाहर

8 सितंबर 1957 को जन्मे भर्तृहरि महताब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं, जिन्हें ‘उत्कल केसरी’ के नाम से भी जाना जाता है। भर्तृहरि महताब को 2017 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार और एमपी रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

9 जून को हुआ था नई सरकार का शपथ ग्रहण

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित हुए थे। 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लोकसभा चुनावों में एनडीए को 293 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि, इंडिया गठबंधन के खाते में 234 सीट आई है। अन्य को 17 सीटें मिली हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)