Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़Bengaluru Blast: बेंगलुरु के एक कैफे में जोरदार धमाका, कई लोग गंभीर...

Bengaluru Blast: बेंगलुरु के एक कैफे में जोरदार धमाका, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Bengaluru Blast, बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक रहस्यमयी धमाका हुआ है। विस्फोट इतना जोरदार था कि चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। वहीं जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट बेंगलुरु स्थित रामेश्वरम कैफे में है। इस धमाके में 5 लोगों के गंभीर रुप से घायल हो गए।

विस्फोट में पांच लोग गंभीर रुप से घायल 

बेंगलुरु पुलिस ने बताया गया कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए विस्फोट में करीब 5 लोग घायल हो गए। यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर में कैफे की व्हाइट फील्ड शाखा में दोपहर करीब 1 बजे हुआ। हालांकि विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने किसी भी आतंकी पहलू से इनकार किया गया है।

ये भी पढ़ें..Mahadev App मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

घटनास्थाल पर पहुंचे आलाधिकारी

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर मौजूद है और उसकी जांच के बाद ही धमाके की असली वजह सामने आएगी। वहीं घटना के बाद से डीसीपी समेत प्रदेश के आलाधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

वहीं बेंगलुरु सेंट्रल से बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कहा कि रामेश्वरम कैफे में रहस्यमय विस्फोट के बारे में सुनकर चिंतित हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। अधिकारियों से जांच करने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें