प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

Ayodhya News: रामलला का दर्शन करना होगा सुलभ, कल से शुरू हो जाएगा राम जन्मभूमि पथ

ram-janambhumi-path Ayodhya News: अयोध्याः श्री राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की व्यवस्था करने का कार्य प्रगति पर है। अस्थाई मंदिर में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के निकास मार्ग में बदलाव किया जाएगा ताकि दर्शनार्थियों की संख्या के कारण कार्य में कोई व्यवधान न हो। 30 जुलाई से जन्मभूमि पथ पर बने नए राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके बाद दर्शनार्थियों के प्रवेश के रास्ते में बदलाव होगा। राम जन्मभूमि परिसर में यात्रियों के लिए सुविधाएं तैयार करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए, इसके लिए जन्मभूमि पथ पर निकास मार्ग में बदलाव कर नई सड़क तैयार की गई है। पहले राम जन्मभूमि परिसर से बाहर निकलने के लिए श्रद्धालु अरविंद आश्रम के रास्ते अमावा मंदिर आते थे, लेकिन अब बन यात्री सुविधा केंद्र के बगल से मार्ग को डायवर्ट करते हुए सुग्रीव किले के पास निकास मार्ग बना दिया गया है। ये भी पढ़ें..5 हाईकोर्ट को मिले 15 स्थायी न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने... 566 मीटर लंबे श्रीराम जन्मभूमि पथ से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यह मार्ग 39 करोड़ रुपये की लागत से करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है। 30 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग के उद्घाटन के मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को आमंत्रित किया है। रामलला का नया दर्शन मार्ग श्री राम जन्मभूमि पथ बिड़ला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला के दरबार तक पहुंचने का सबसे सुविधाजनक और सुगम मार्ग है। ट्रस्ट ने इस मार्ग पर पहले से ही मुफ्त पेयजल, लॉकर और चिकित्सा आदि की सुविधाएं की हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)