Atishi Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठीं AAP नेता आतिशी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

120
atishi-health-hunger-strike

Atishi Hunger Strike, नई दिल्लीः दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं आप नेता आतिशी की देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सुबह करीब 4 बजे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक आधी रात को आतिशी का ब्लड शुगर लेवल गिरकर 43 और सुबह 3 बजे 36 हो गया। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।

पानी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर आतिशी

आतिशी हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। भूख हड़ताल के चौथे दिन सोमवार को एलएनजेपी के डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की। तबीयत में गिरावट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की भी सलाह दी। उस वक्त आतिशी ने कहा था कि दिल्ली के लोगों को पानी मुहैया कराना मेरी जान से ज्यादा जरूरी है। जब तक दिल्ली के लोगों को उनके हिस्से का पानी नहीं मिल जाता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः-इमरजेंसी को PM Modi ने बताया लोकतंत्र पर ‘काला धब्बा’…जानें अपने संबोधन में क्या कुछ कहा

ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Atishi Hunger Strike) 21 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं ताकि दिल्ली के 28 लाख लोगों को हरियाणा से उनके हक का पानी मिल सके। भूख हड़ताल के चौथे दिन सोमवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

डॉक्टरों ने आतिशी के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में बड़ी गिरावट दर्ज की है। आतिशी का वजन भी कम हो गया है। जिस तेजी से आतिशी के ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और वजन में कमी आई है, उसे डॉक्टरों ने खतरनाक बताया है। आतिशी के यूरिन में कीटोन का स्तर भी बढ़ रहा है। उनके शरीर में कीटोन की मात्रा में यह बढ़ोतरी उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)