Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ व MP में कल वोटिंग, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

23
voting

voting

Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की सभी 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर मतदान की तैयारी शुक्रवार को पूरी कर ली। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। दोनों राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है और मध्य प्रदेश में विपक्ष में है।

सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। राज्य में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 17,032 है। इन सभी में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है। नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा तथा मंडला के 55 और डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया में कुल 5.59 लाख आम मतदाता हिस्सा लेंगे। इनमें लगभग 2 करोड़ 87 लाख पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 71 लाख महिला मतदाता और 1292 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों पर 2533 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 2280 पुरुष, 252 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर है।

यह भी पढ़ें-नीतीश ने फिर उठाया बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा, चलाएंगे अभियान

छत्तीसगढ़ में 70 सीटों पर वोटिंग

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभाओं में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। यहां कुल 1.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों और महिलाओं का अनुपात लगभग बराबर है। आयोग ने इस चरण के लिए 18833 मतदान केंद्र बनाये हैं। इसमें 1670 अतिसंवेदनशील और 109 संवेदनशील केंद्र हैं जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और माइक्रो पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। इस चरण में 958 उम्मीदवार मैदान में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)