देश

Assam: 7 जिलों में बाढ़ का कहर,133 गांवों के 58 हजार से अधिक लोग...

assam-flood गुवाहाटीः पिछले कुछ दिनों से असम (Assam) में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही थी, लेकिन बारिश तेज होने के बाद एक बार फिर नए इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार शाम तक के आंकड़े जारी किये हैं। इसके तहत राज्य के 7 जिलों के 58 हजार 486 नागरिक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में दिसांग नदी नांगलमुरघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई नदियों के तटबंध टूट गए हैं और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बाढ़ प्रभावित सात जिलों में बिश्वनाथ, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर और तामुलपुर शामिल हैं। 13 राजस्व सर्किल के अंतर्गत 133 गांवों के 58 हजार 486 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से कुल 715.06 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावितों के लिए कुल 3 राहत शिविर बनाए गए हैं जबकि 35 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। चिरांग जिले में खोले गए राहत शिविरों में कुल 375 लोगों ने शरण ली है। बाढ़ से कुल 67 हजार 761 पशुधन प्रभावित हुए हैं। इनमें बड़े जानवरों की कुल संख्या 46 हजार 863 और छोटे जानवरों की संख्या 19 हजार 783 है। जबकि 1 हजार 115 मुर्गियां भी प्रभावित हुई हैं। यह भी पढ़ेंः-अश्लील हरकत करने वाले निलंबित SDM को मिली जमानत, जानें पूरा मामला बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। लखीमपुर जिले में चार मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। बुधवार को बाढ़ प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इनमें 620.21 क्विंटल चावल, 112.53 क्विंटल दाल, 23.87 क्विंटल नमक, 2330.58 लीटर सरसों का तेल, जानवरों के लिए 192.50 क्विंटल गेहूं का भूसा और 316.80 क्विंटल चावल का भूसा शामिल है। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)