पृथ्वीराज चव्हाण बोले- अशोक के पार्टी छोड़ने का दुख, लेकिन उनके साथ…

69

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि भले ही वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने कांग्रेस पार्टी और विधानमंडल की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी का कोई भी विधायक या पदाधिकारी उनके साथ नहीं जाएगा। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मुंबई कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने पर विस्तृत चर्चा होगी।

बीजेपी कर रही राजनीतिः पृथ्वीराज

पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को मीडिया से कहा कि अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला क्यों किया इसकी असली वजह तो वही बता सकते हैं। हम अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने के फैसले से दुखी हैं। पार्टी ने उन्हें बड़े पद पर मौका दिया था लेकिन जिस तरह से बीजेपी इस वक्त राजनीति कर रही है उससे साफ हो गया कि उन पर कोई दबाव था। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं के पार्टी छोड़ने से कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ता। आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ हैं।

अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने के बाद महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने से उन्हें दुख है लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिस तरह बीजेपी हर राजनीतिक पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है, उसी तरह अशोक चव्हाण को भी तोड़ने की कोशिश की गई है लेकिन वह इससे डरेंगे नहीं और लड़ेंगे नहीं।

कांग्रेस छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत: अशोक चव्हाण

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला निजी है और उन्होंने इस बारे में किसी से चर्चा नहीं की है। अगले दो दिनों में अपनी आगामी राजनीतिक भूमिका तय करेंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह किसी पर आरोप नहीं लगाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-Online fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार 

अशोक चव्हाण ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मेरा जन्म कांग्रेस में हुआ है। कांग्रेस ने मुझे कई महत्वपूर्ण पद दिए और मैंने भी कांग्रेस के लिए काम किया है। कल तक मैं पार्टी की ओर से बैठकों में शामिल होता था लेकिन आज मैंने कांग्रेस छोड़ दी है, सभी पार्टियों में मेरे मित्र हैं। मुझे लगता है कि अब दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहिए।’ कांग्रेस छोड़ने के बाद मैं पार्टी या उसके नेताओं पर आरोप नहीं लगाऊंगा। अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने अपने साथ आने को लेकर किसी से चर्चा नहीं की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)