Featured मनोरंजन

Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबरों पर Arjun Kapoor ने किया रिएक्ट, गुस्से में कही ये बात

malaika-arjun मुंबईः एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और प्यारी जोड़ी मानी जाती है। कपल के अक्सर कई अवसरों पर साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों हमेशा एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। जिससे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी नाराज हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर अर्जुन कपूर ने फिर इन अफवाहों को फैलाने वालों जमकर खरी-खोटी सुनाई है। हाल ही में मीडिया को दिये गये एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा, ’नेगेटिविटी बड़ी आसानी से फैल सकती है। यह बहुत जल्दी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। लोग ऐसी बातों से आकर्षित हो जाते हैं, इसलिए ये अफवाहें इतनी तेजी से फैलती हैं.. हम अभिनेता हैं। लेकिन हमारी निजी जिंदगी हमेशा निजी नहीं होती। एक्टिंग में होने के नाते आपको कुछ हद तक इन चीजों से डील करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा, “ऐसी खबरों में कुछ बातों का जिक्र नहीं होता है, लेकिन दर्शकों तक पहुंचने के लिए हम मीडिया पर निर्भर होते हैं। हम चाहते हैं कि आप कम से कम इस बात पर ध्यान दें कि हम भी इंसान हैं। इसलिए जब आप हमारे बारे में कुछ लिख रहे हों तो कृपया कम से कम एक बार हमारे साथ प्रामाणिकता की जांच करें। कम से कम ऐसा तो जरूर करें। आपको चीजों की जांच करनी चाहिए, उन पर अनुमान नहीं लगाना चाहिए। आपको किसी के भी बारे में कोई महत्वपूर्ण बात आसानी से नहीं उगल देनी चाहिए। आपके कुछ भी लिख देने से हमारे जीवन पर उसका असर पड़ता है। ये भी पढ़ें..Sara Ali Khan ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मुझे...

नवंबर में उड़ी थी मलाइका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर माह में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की प्रेग्नेंट होने की खबरें सोषल मीडिया पर छायी हुई थी। यह भी कहा जा रहा था कि मलाइका अर्जुन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि कपल अक्टूबर 2022 में लंदन गये थे। जहां उनके करीबियों ने मलाइका के प्रेग्नेंट होने की बात कही थी। अब एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इसी बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)