Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमनोरंजनपत्नी शूरा खान को फ्लाइंग किस करते नजर आए Arbaaz Khan, वीडियो...

पत्नी शूरा खान को फ्लाइंग किस करते नजर आए Arbaaz Khan, वीडियो वायरल

Arbaaz Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान ने कुछ दिन पहले मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। शादी के बाद अब दोनों हनीमून मनाने गए है और अब मुंबई वापस लौट आए हैं। उनका एयरपोर्ट एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शूरा खान शुरू से ही पैपराजी को इग्नोर करती नजर आई हैं। इस वीडियो में वो कैमरे की बजाए नीचे देखते हुए चल रही हैं। वीडियो को देख नेटिजेंस ने खूब ट्रोल किया है, कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि ये अरबाज की बेटी लग रही हैं।

एयरपोर्ट पर नजर आए Arbaaz Khan और शूरा

आपको बता दें कि 56 साल के अभिनेता अरबाज खान ने मलायका अरोड़ा से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद अरबाज ने मॉडल जॉर्जिया के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद उनका जॉर्जिया से ब्रेकअप हो गया। जिसके कुछ दिनों बाद शूरा खान से शादी कर ली। उनकी शादी बहन अर्पिता खान के घर पर हुई। इसके बाद दोनों न्यू ईयर और हनीमून के लिए वेकेशन पर निकल गए। दोनों बीते दिन ही मुंबई में लौटे हैं।

अभिनेता इस दौरान अरबाज सफेद शर्ट और नीली जींस में नजर आए जिसमे वो काफी हैंडसम लग रहे थें। वहीं अगर हम बात करें शूरा की तो वो यहां पर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट आए।

Arbaaz ने शेयर किया वीडियो

शूरा खान ने अरबाज का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी पीठ पर गिटार बैग लटकाए आगे-आगे चलती नजर आ रही हैं। जब शूरा खान अभिनेता को बुलाती हैं तो वो मुड़ते हैं और फ्लाइंग किस करते दिखाई देते हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों ने जमकर कमेंट किया। बता दें कि अरबाज और शूरा खान की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच प्यार कब पनप गया और दोनों ने अब शादी कर ली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें