देश उत्तर प्रदेश Featured

Noida: गृहमंत्री अमित शाह ने CRPF परिसर में लगाया 4 करोड़वां पौधा, 15 नए भवनों का भी किया उद्घाटन

amit shah planted four crore नई दिल्लीः गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल ( CRPF) के ग्रुप सेंटर में चार करोड़वां पौधा लगाया। गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) ने यह पौधारोपण अखिल भारतीय पौधारोपण अभियान के तहत किया है। इसके बाद अमित शाह ने सीएपीएफ के 8 परिसरों में नवनिर्मित 15 भवनों का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। ग्रेटर नोएडा के CRPF ग्रुप सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब हम एक पेड़ लगाते हैं तो नई पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे होते हैं. हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे और कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन कम करना होगा। ये भी पढ़ें..UP Weather Alert: झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत, 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

12 जुलाई को थी अनोखे वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

बता दें कि गृह मंत्री amit shah ने 12 जुलाई 2020 को इस विशाल और अनोखे वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने 2020 से 2022 तक केवल तीन वर्षों की छोटी अवधि में देश भर में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परिणामस्वरूप, इस अभियान के तहत लगाए गए पेड़ों की कुल संख्या 5 करोड़ होगी, जो अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरे देश के प्रयासों में CRPF

50 प्रतिशत पौधे लंबी आयु के लगाएं जाएंगे

इस वृक्षारोपण अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि रोपे जाने वाले पौधे यथासंभव देशी प्रजाति के होने चाहिए तथा कम से कम 50 प्रतिशत पौधे दीर्घजीवी (100 वर्ष से अधिक) होने चाहिए। पौधों की प्रजातियों के चयन में इस बात का भी ध्यान रखा गया कि वे स्वस्थ एवं पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी हों। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)