Amarnath Yatra 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

0
40
amarnath-yatra

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ की पवित्र यात्रा आज यानी 29 जून से शुरू हो चुकी हैं। भारी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना हुआ। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि, 4,029 यात्रियों का दूसरा जत्था 200 वाहनों के दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि, ”इनमें से 1,850 यात्री सुबह 4 बजे 104 वाहनों में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 2,179 यात्री 96 वाहनों में सवार होकर सुबह 4.30 बजे पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुए।”

9 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा

जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि, ”दोनों काफिलों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। बता दें, ” 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो चुकी है और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्री या तो 48 kn किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम रूट से या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग से जाने वालों को मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने वाले लोग दर्शन के बाद उसी दिन वापस लौट आते हैं। बता दें, यह मंदिर समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें बर्फ से बना एक भव्य शिवलिंग है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: पहली बारिश में बहा दो गांवों को जोड़ने वाला पुल, प्रशासन पर उठे सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, “पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थयात्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

Amarnath Yatra 2024: जगह-जगह लंगर का आयोजन

भक्तों का मानना ​​है कि, यह शिवलिंग भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। इस साल यात्रा को सुचारू और किसी भी दुर्घटना से बचाने के लिए दोनों आधार शिविरों और गुफा मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दोनों मार्गों के साथ-साथ पारगमन शिविरों और गुफा मंदिर में 124 से ज्यादा लंगर भी लगाए गए हैं। बता दें, इस साल की यात्रा के दौरान 7,000 से ज्यादा सेवादार तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं। वहीं यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। साथ ही दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)