Thursday, October 10, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डRatan Tata के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर, अजय...

Ratan Tata के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर, अजय देवगन ने उठाया बड़ा कदम

Ratan Tata Death :  अद्भुत शख्सियत वाले देश के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा (Ratan Tata)हमारे बीच नहीं रहे। साल 2024 10 अक्टूबर को लंबे समय से बीमार चल रहे रतन टाटा का निधन हो गया। 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली इसके बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके निधन पर देश दुनिया के दिग्गजों सहित फिल्मी सितारों ने भी शोक जताया है, इस दौरान अजय देवगन ने भी  उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्होंने अपना एक जरूरी काम कैंसिल कर दिया है।

इन सितारों ने जताया शोक    

वहीं इसके साथ ही रतन टाटा के लिए सलमान खान , सिमी ग्रेवाल, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, अजय देवगन समेत कई अन्य लोगों ने दुख जताया है। इस बीच, अजय देवगन ने एक पोस्ट करके भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के लिए दुख जताते हुए कुछ बातें कही हैं।

‘सिंघम अगेन’ को लेकर एक प्रमोशन इवेंट था 

बता दें, अजय देवगन को आज यानी 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक्स पर एक इंटरेक्टिव सेशन करना था। दरअसल ये ‘सिंघम अगेन’ को लेकर एक प्रमोशन इवेंट था। लेकिन रतन टाटा के निधन की खबर सुनते ही उन्होंने ये सेशन पोस्टपोन कर दिया। साथ ही दुख व्यक्त करते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी शख्स के जाने का शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं। रेस्ट इन पीस, सर।’

ये भी पढ़ें: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- वह सबसे अच्छे इंसान’

Ratan Tata Death :  #AskAjay सेशन को किया पोस्टपोन  

इसके बाद अजय ने घोषणा किया कि, उनके सम्मान में, जो इंटरेक्टिव सेशन होना था आज वो फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अजय ने लिखा, ‘दिवंगत रतन टाटा सर के सम्मान में, हम #AskAjay सेशन को अगली सूचना तक पोस्टपोन कर रहे हैं।’ अजय के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें