अब बोरीवली स्टेशन पर 23 जनवरी से रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, समय में हुआ बदलाव

0
64
Vande Bharat train
Vande Bharat train
Vande Bharat train
Vande Bharat train

मुंबई: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस को 23 जनवरी 2023 से बोरीवली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है। बोरीवली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव के कारण कुछ स्टेशनों पर इस ट्रेन के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसके अलावा, 30 मई, 2023 से इस ट्रेन के परिचालन के दिनों को ‘रविवार को छोड़कर सभी दिनों’ के स्थान पर ‘बुधवार को छोड़कर सभी दिन’ कर दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2023 से ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस बोरीवली स्टेशन पर 06.23 बजे पहुंचेगी और 06.25 बजे प्रस्थान करेगी। तदनुसार, यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 06.10 बजे के बजाय 06.00 बजे प्रस्थान करेगी। वापी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान 08.00/08.02 बजे के बजाय 07.56/07.58 बजे होगा। अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें..सर्राफा बाजार : लगातार तीसरे दिन सोने ने दी राहत, चांदी में भी भारी गिरावट

इसी प्रकार, वापसी दिशा में 23 जनवरी, 2023 से ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपीटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस बोरीवली स्टेशन पर 19.32 बजे पहुँचेगी और 19.34 बजे प्रस्थान करेगी। तदनुसार, यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर 20.15 बजे के बजाय 20.25 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के दिनों को 30 मई, 2023 से ‘रविवार को छोड़कर सभी दिनों’ से बदलकर ‘बुधवार को छोड़कर सभी दिनों कर दिया जाएगा। दिनांक 30/05/2023 से यात्राओं के लिए बुकिंग अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) के अनुसार खुली रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)