सीएम विंडो की शिकायतों को गंभीरता से ने लेने पर 937 अफसरों पर कार्रवाई, जानें मामला

45

Manohar Lal Khattar

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में शिकायत निवारण के लिए स्थापित की गई सीएम विंडो पर अब तक आठ लाख 12 हजार 994 शिकायतें आ चुकी हैं। जिन्हें गंभीरता से नहीं लेने पर अब तक 937 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर सरकार ने बुधवार को सदन में इस संबंध में रिपोर्ट पेश की।

सरकार ने बताया कि वर्ष 2018 में एक लाख 54 हजार 502 शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों में से 6.96 लाख शिकायतें विभिन्न विभागों के खिलाफ रही। इनमें 35 हजार 941 शिकायतें गंभीर हैं। शिकायतों को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में हरियाणा सरकार ने 937 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

इनमें सबसे अधिक शिकायतें पुलिस विभाग के खिलाफ आई हैं, जबकि शिक्षा विभाग के खिलाफ भी बड़ी संख्या में शिकायतें दी गई हैं। सरकार ने बताया कि वर्ष 2014 में सीएम विंडो की स्थापना की गई थी। उस समय 4087 शिकायतें आई। इसके बाद वर्ष 2015 में एक लाख 22 हजार 99, वर्ष 2016 में एक लाख 21 हजार 590, 2017 में एक लाख 49 हजार 793, वर्ष 2018 में एक लाख 54 हजार 502, वर्ष 2019 में एक 46 हजार 114, वर्ष 2020 में 99031 तथा वर्ष 2021 में अब तक 15 हजार 778 शिकायतें आई हैं।

यह भी पढ़ेंः-लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus 9 सीरीज के मोबाइल्स की कीमत और खूबियां

सरकार ने कहा है कि सीएम विंडो पर आई शिकायतों के निवारण में लापरवाही बरतने के आरोप में वर्ष 2014 से 2021 तक 937 पर सरकार ने कार्रवाई की है। इनमें वर्ष 2014 में आठ, 2015 में 119, 2016 में 159, वर्ष 2017 में 183, वर्ष 2018 में 303, वर्ष 2019 में 97, वर्ष 2020 में 63 और इस साल 5 ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है।