Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, सीएम योगी ने...

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

अयोध्याः जनपद में रुदौली के रौजागांव के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्ग दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को राहत के तौर पर पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

हादसा मंगलवार सुबह कोतवाली रुदौली के रौजागांव ओवरब्रिज पर हुआ। वहां खड़ी रोडवेज बस में पीछे से एक ट्रेलर घुस गया। इस हादसे में चार यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मार्ग दुर्घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंःदर्दनाक! ऑटो-बस की टक्कर में 13 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया…

अयोध्या में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रहकर पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें