Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदिल्लीप्रॉपर्टी विवाद को लेकर वकील की जमकर की पिटाई, गंभीर धाराओं में...

प्रॉपर्टी विवाद को लेकर वकील की जमकर की पिटाई, गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Delhi News : दक्षिणी जिले के महरौली थाना इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में एक शख्स पर हमला करके घायल करने का मामला सामने आया है। दरअसल, वकील किराए पर दिए गये कमरे को खाली कराने के लिए गये थे, जिसके बाद लोगों ने वकील को जमकर पीटा। बता दें, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि, ये घटना लाडो सराय गांव में हुई।

डीसीपी अंकित चौहान ने दी जानकारी    

दक्षिण जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि, घायल शख्स रामबाबू सिसोदिया के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि, 100 गज के एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। राजीव गुप्ता नाम के शख्स को वह प्लॉट किराए पर दिया गया था। जिस पर रूम बना हुआ है और एक हिस्से में नर्सरी चल रही है।

ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत Submarine S4 लॉन्च, खासियत देख खुली रह जाएंगी आंखें

पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मामला  

पीड़ित का आरोप है कि, प्लॉट खाली करने से राजीव गुप्ता मना कर रहा था। 21 अक्टूबर को जब पीड़ित रामबाबू सिसोदिया दोस्त के साथ राजीव गुप्ता से बात करने के लिए गए तो उसके साथियों और राजीव गुप्ता ने मिलकर हमला कर दिया। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया साथ ही छानबीन के बाद पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें