Tuesday, October 15, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का EC आज करेगा...

Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का EC आज करेगा ऐलान

Maharashtra-Jharkhand Assembly Election Dates : महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बताया कि आज दोपहर 3:30 बजे विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी देगा।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा करेगा, जिसमें मतदान प्रक्रिया, चुनावी सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। इससे पहले महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग की टीम ने कुछ समय पहले दोनों राज्यों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था।

त्योहारों को देखकर होगा तारीखों का ऐलान

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा। क्योंकि, त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले झारखंड-बिहार के मतदाता अपने घर लौटते हैं। इसलिए चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे सप्ताह के अंत में चुनाव कराने की योजना बना सकता है, जिससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद लौटने का समय मिल सके।

ये भी पढ़ेंः- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इंदौर को दी 4 नए फ्लाईओवर की देंगे सौगात

महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 सीटों का होगा चुनाव

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा लाखों मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। सभी राजनीतिक दल भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें, 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें