Friday, October 11, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeदुनियाNepal Flood : नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, अब तक 112...

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, अब तक 112 लोगों की मौत

Nepal Flood: नेपाल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक लगभग 112 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।  गौरतलब है कि, राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाके में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिल रही है। काठमांडू का अधिकांश हिस्सा डूबा हुआ है। जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान यहीं देखने को मिला है। इसके साथ ही काठमांडू का अपने आस-पास के दूसरे जिले से सड़क संपर्क भी टूट गया है। बता दें, नेपाल में 323 मिलीमीटर की रिकार्ड बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही अब तक 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की भी जानकारी दी गई है।

काठमांडू सहित देशभर की कई फ्लाइट्स रद्द  

बता दें, लगातार बारिश की वजह से काठमांडू सहित देशभर के विमान स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण बिजली के पोल गिरने से बिजली की सप्लाई बंद है और इंटरनेट सेवा भी बाधित है। नेपाल में 323 मिलीमीटर की रिकार्ड बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 100 से अधिक लोगों के लापता होने की भी जानकारी दी गई है। बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों के घायल होने की जानकारी गृह मंत्रालय के तरफ से दी गई है।

भूस्खलन से 48 राजमार्ग बंद 

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की वजह से देश के 48 राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। साथ ही काठमांडू को जोड़ने वाले सभी राजमार्ग और अन्य रास्ते भूस्खलन की वजह से बंद कर दिए गये हैं। देश के कई जिलों का काठमांडू से किसी भी माध्यम से संपर्क टूट चुका है। शुक्रवार शाम से ही कई यात्री वाहक बस जगह-जगह पर फंसे हुए हैं। कुछ यात्री बसों के भूस्खलन की चपेट में आने से यात्रियों की जान गई है। शनिवार शाम ऐसे ही दो बसों के पता लगने के बाद से उनमें से 14 शव निकाले गए।

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी के इन 26 जिलों में होगी जोरदार बारिश ! IMD ने जारी किया अलर्ट

 Nepal Flood: चीन और नेपाल को जोड़ने वाले दो बेलीब्रिज ध्वस्त 

लगातार बारिश के कारण देशभर के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। काठमांडू विमानस्थल से आंतरिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब और कम विजिबिलिटी के कारण शनिवार को अधिकांश इंटरनेशनल एयरलाइंस को भारत की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया था। जिन कुछ विमानों का उड़ान रविवार सुबह हो भी पाया उनके यात्री विमानस्थल नहीं पहुंच पाए। गोरखा से दो दिन पहले काठमांडू के लिए रवाना हुई दो बसों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से देशभर के 15 बड़ी पुल ध्वस्त हो गई है। इनमें नेपाल और चीन को जोड़ने वाली दो बेलीब्रिज भी शामिल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें