Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशSambhal News: तीसरे दिन भी जांच में जुटी ASI टीम , 19...

Sambhal News: तीसरे दिन भी जांच में जुटी ASI टीम , 19 कुएं और पांच तीर्थ स्थलों पर किया सर्वे

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की चार सदस्यीय टीम का सर्वे कार्य रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है। लखनऊ से आई एएसआई की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को संभल में छह तीर्थ स्थलों और 20 कुओं का सर्वे किया था।

Sambhal News: ASI की टीम ने विष्णु मंदिर में की जांच    

बता दें, ASI की टीम शनिवार को प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची थी और वहां करीब 30 मिनट तक रुककर हर बिंदु की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। टीम ने यहां गुंबद और अन्य संरचनाओं की ऐतिहासिकता का पता लगाने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। बीते दिनों जनपद में चलाये गए अति​क्रमण अभियान के दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाके में शिव मंदिर और बंद कुएं मिले थे। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र लिखकर जिले के प्राचीन तीर्थ स्थलों और कुओं का निरीक्षण कराने की मांग की थी।

Sambhal News: टीम ने 19 कुओं और पांच तीर्थ स्थलों का किया सर्वे

ASI की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को संभल में कुल 19 कुओं और पांच तीर्थ स्थलों का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और वहां परिसर में बने कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने भी लिए। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया था कि, टीम मंदिर और कुएं के काल का पता लगाने का प्रयास कर रही है। निरीक्षण के दौरान टीम के विशेषज्ञों ने गुंबद और अन्य संरचनाओं की फोटो और वीडियोग्राफी की, ताकि उनकी ऐतिहासिकता का पता चल सके।

ये भी पढ़ें: Raipur Road Accident : चलती ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Sambhal News :  रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगे की कार्रवाई   

गौरतलब है कि, संभल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व काफी अधिक है। इसका संबंध कल्कि अवतार से है। कृष्ण कूप और कल्कि विष्णु मंदिर जैसे स्थान यहां की प्राचीन धरोहरों में शामिल हैं। ASI की रिपोर्ट के आधार पर इन स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इससे न सिर्फ इन स्थलों का ऐतिहासिक महत्व उजागर होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें