Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeदुनियाNepal Flood : काठमांडू में बाढ़ ने मचाई तबाही, 12 घंटे में...

Nepal Flood : काठमांडू में बाढ़ ने मचाई तबाही, 12 घंटे में 55 लोगों की मौत

Nepal Flood : नेपाल में के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण पिछले 12 घंटे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ में फंसे करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में अब तक 1200 से ज्यादा घर पूरी तरह से पानी में बह गये हैं।

12 घंटे में 55 लोगों की मौत 

वहीं राहत और बचाव कार्य में जुटे सशस्त्र प्रहरी बल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 12 घंटे में ही देश भर में अब तक 55 लोगों की मौत हो गई है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन का समन्वय कर रहे सशस्त्र प्रहरी के DIG पुरुषोत्तम थापा ने बताया कि, काठमांडू में अब तक 32 लोगों को मौत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, काठमांडू के अलावा ललितपुर में 16, भक्तपुर में 5, काभ्रे में 6, सिंधुपालचोक में 2, पांचथर में 5, धनकुटा में 2 तथा कुछ अन्य जिलों में 1-1 लोगों की मौत हो गई है। बता दें, बाढ़ की चपेट में फंसे 1053 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है, इसके अलावा भूस्खलन में अब तक 15 लोग लापता हो गए हैं।

1200 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान काठमांडू और आस-पास के क्षेत्रों में हुआ है। यहां बाढ़ की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। डीआईजी थापा ने बताया कि, आज दोपहर तक 1200 से अधिक घरों को पूरी तरह नुकसान पहुंचा हैं। काठमांडू जिले के 244 घर बाढ़ के पानी में बह गए हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir elections: पीएम मोदी ने कहा- ये चुनाव तय करेगा राज्य का भविष्य

Nepal Flood : लगातार बारिश से बिजली सेवाएं ठप  

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण देश के 46 जिलों में इसका बहुत अधिक असर देखने को मिला है। लगातार की बारिश के कारण देश के आधे से अधिक जिलों में बिजली की सप्लाई बंद है। पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। काठमांडू को अन्य जिलों से जोड़ने वाले सभी राजमार्ग बंद है। इंटरनेट, मोबाइल और टेलीफोन सेवा अवरुद्ध होने के कारण काठमांडू का कई जिलों से संपर्क कट गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)  

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें