Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशBJP शासन काल में सिर्फ भ्रष्टाचार को मिला बढ़ावा : अभिषेक सिंह...

BJP शासन काल में सिर्फ भ्रष्टाचार को मिला बढ़ावा : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुरः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बड़े पैमाने पर हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और महामहिम राज्यपाल को संबोधित 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। आपको बता दें कि जिले के बल्दीराय, कुड़वार और अन्य ब्लॉकों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था, जिस पर कांग्रेसियों ने काफी नाराजगी व्यक्त की है और भ्रष्टाचार में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सरकारी धन रिकवरी का दिया जाए आदेश

ज्ञापन में कहा गया है कि समाज कल्याण अधिकारी और उनके कर्मचारियों की मिलीभगत से किए गए घोटाले पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खाते से विवाहित जोड़े को दिए गए सरकारी धन की रिकवरी करने का आदेश दिया जाए। घोटाले में शामिल दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया जाए।

अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जिले में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह घोटाले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भाजपा राज में जिला ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की चपेट में है। जिस तरह से आज सुल्तानपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में घोटाला किया गया है, उससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऐसे लोगों को विवाह मंडप में बैठाया गया है जो पहले से ही शादीशुदा हैं। जांच रिपोर्ट में अपात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने में समाज कल्याण अधिकारी और उनके कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। प्रशासन से शासन को रिपोर्ट भेजे कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ न तो विभागीय कार्रवाई हुई है और न ही कानूनी कार्रवाई की गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह घोटाले में शामिल दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, अन्यथा हम कांग्रेस जन पूरे मामले को लेकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राजेश तिवारी, नगर अध्यक्ष शकील अंसारी, पवन मिश्रा कटवां, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम अनवर अंसारी सिराज अहमद भोला जमीदार यादव लालता पाठक नंदलाल मोर्य सोहेल खान हाजी फिरोज अवधेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

29 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों ने की तैयारी बैठक

29 अगस्त को होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन एवं बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने की। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को नगर के अमहट स्थित महल रिसोर्ट मैरिज लॉन में संविधान सम्मान सम्मेलन एवं बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम को लेकर नगर अध्यक्ष शकील अंसारी एवं 38 लोकसभा सुल्तानपुर के पूर्व समन्वयक मुन्ना सिंह त्रिशुंडी सहित अन्य पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

यह भी पढ़ेंः-Chhattisgarh: उमेश पटेल ने बीजेपी की कार्यशैली पर उठाया सवाल, रोजगार पर कही ये बात

इस मौके पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मी कांत मिश्र, लाल पद्माकर सिंह, एससी मिश्र, नफीस फारूकी, हरीश त्रिपाठी, एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद, सिराज अहमद भोला, योगेश सिंह, पवन मिश्र कटवां, धर्मराज मिश्र, तेज बहादुर पाठक, सुब्रत सिंह सनी, रामचन्द्र, धर्मराज कश्यप, कलीम अंसारी, राजेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, लालता प्रसाद पाठक, ओमप्रकाश दुबे, ममनून आलम, विनोद पांडे, इरफान चंद्रभान सिंह, लालता पाठक, भदैंया ब्लॉक अध्यक्ष मेराज अहमद, जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम भवन यादव, आवेश अहमद, अनवर अंसारी, तेरस रामपाल, मोहम्मद सोहेल, नंदलाल मौर्य, अवधेश कुमार गौतम, विजयपाल गुडडू जयसवाल, हाजी फिरोज अहमद, मोहम्मद इकबाल सिद्दीकी, हौसिला भीम आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संतोष दुबे, सुल्तानपुर

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें