Tuesday, March 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपोस्टमार्टम के बाद शव से आंखें गायब होने के मामले में हुई...

पोस्टमार्टम के बाद शव से आंखें गायब होने के मामले में हुई कार्रवाई, बदायूं CMO निलंबित

mp-vidhansabha-chunav

Badaun CMO suspend: पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव की आंखें गायब होने के प्रकरण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। लापरवाही उजागर होने पर डिप्टी सीएम ने बदायूं के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को निलंबिल कर दिया।

डॉ. प्रदीप को महानिदेशक कार्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। बताया जाता है कि बदायूं के कुतराई गांव निवासी गंगाचरण की बेटी पूजा की शादी करीब नौ माह पूर्व हुई थी। पिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए पुत्री को परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या सुसराल वालों ने कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उस वक्त शव की दोनों आंखें थी।

यह भी पढ़ें-UP को TB मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने चलाया विशेष अभियान, अब तक मिले 10,015 मरीज

परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद जब शव का बैग खोला तो उसमें पूजा की दोनों आंखे नहीं थीं। आरोप है कि लालच में शव का अपमान कराया गया। इस संबंध में परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। 11 दिसंबर को अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने 12 दिसंबर को रिपोर्ट तैयार की, जिसमें पोस्टमार्टम टीम दोषी पाई गई। बदायूं के मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने दायित्वों का निवर्हन सजग होकर नहीं किया था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना पर नाराजगी जाहिर की। वहीं बदायूं के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप पर कार्रवाई की गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें