Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ने भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरूपयोग का लगाया आरोप, निर्वाचन...

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरूपयोग का लगाया आरोप, निर्वाचन आयोग को भी घेरा

akhilesh-yadav

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही है। प्रशासन ने चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। जनता इस सच से पूरी तरह से वाकिफ है और वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर विधायकों तथा प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निकाय चुनाव में जीते पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पार्टी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे साथियों का धन्यवाद भी दिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत संगठन बनाकर जनता की समस्याओं में शरीक होते रहना है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा की कुनीतियों से हमेशा लड़ती रहेगी। अब जनता जानने लगी है कि झूठ और फरेब से लोगों को बरगलाने में भाजपा माहिर है। समाजवादी पार्टी के मुकाबले यूपी की भाजपा सरकार का छह वर्ष में एक भी विकास कार्य नहीं है। केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन जनहित में भाजपा की केन्द्र सरकार ने बहकाने, भटकाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। निकाय चुनाव में भाजपा के लगभग 25 फीसदी सांसदों के क्षेत्र में जनता ने भाजपा उम्मीदवारों को हरा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, ठप कारोबार, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जनता का फैसला है।

ये भी पढ़ें..Kedarnath Dham: तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग सजग, अब तक…

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएं देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। राज्य और देश की इन समस्याओं के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। वह भाजपा की सत्ता पलट देगी। जनता यह भली-भांति समझ चुकी है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग और अधिकारियों पर दबाव डालकर भाजपा कुछ सीटें अपने पक्ष में करने में सफल हो गयी लेकिन इसके विरोध में जीतने वालों की संख्या बहुत अधिक है। यूपी की 70 फीसदी जनता भाजपा के विरोध में है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें