Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशपूर्व सीएम बोले- भारत जोड़ने नहीं तोड़ने का हो रहा प्रयास, चुनाव...

पूर्व सीएम बोले- भारत जोड़ने नहीं तोड़ने का हो रहा प्रयास, चुनाव पर कही ये बात

 

Congress got the support of CPI,

भोपालः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को राजधानी भोपाल के गांधी भवन में आयोजित भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले हमने भारत को एक करने की बात नहीं की, क्योंकि भारत के इतिहास में लोगों में नफरत और स्वार्थ की भावना नहीं थी। लोगों में प्रेम, भाईचारा, सौहार्द और सद्भाव की भावना थी। लेकिन आज भारत को जोड़ने के बजाय कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों द्वारा भारत की संस्कृति को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कमलनाथ ने कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों और समाजों का देश है, जहां विभिन्न जातियों, विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ एक झंडे के नीचे रहते हैं। लेकिन आज जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग संविधान पर प्रहार कर भारत की संस्कृति को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। भारत के सामाजिक मूल्यों का दमन किया जा रहा है, यह सोचने का विषय है।

यह भी पढ़ेंः-मेदिनीपुर ब्लास्टः सीआईडी ने दो को किया गिरफ्तार, मालिक की तलाश में ओडिशा पहुंची पुलिस

कमलनाथ ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को 18 साल बाद युवाओं, महिलाओं और किसानों की याद आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच माह लगन और मेहनत के हैं, आप कमर कस लें तो हम नया मध्यप्रदेश बनाएंगे। कांग्रेस का समर्थन मत करो, कमलनाथ का समर्थन मत करो लेकिन सच्चाई का साथ जरूर दो। ताकि प्रदेश को पटरी पर लाया जा सके, आने वाली नई पीढ़ी और युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें