Tuesday, March 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डभोपाल पहुंचे जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भोपाल पहुंचे जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भोपालः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) बुधवार को भोपाल पहुंचे। यहां राजा भोज विमानतल पर पार्टी कार्यकार्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार सुबह 10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें..पड़ोसी युवक ने नाबालिग के साथ किया रेप, हालत बिगड़ने पर हुआ फरार

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ढोल बज गए हैं। शंख फूंक दिया गया है। नड्डा (JP Nadda) को विश्वास दिलाओ कि स्थानीय चुनाव में, चाहे नगर निकाय चुनाव हों या पंचायत, इनमें भाजपा शानदार सफलता प्राप्त करेगी। मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे नड्डा आज दिनभर भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश में उनका दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब यहां त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में उनके दौरे को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है। ऐसे में आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। नड्डा शिवराज मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरान वे मंत्रियों से फीडबैक लेंगे। वहीं मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शाम 5 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया कि आज जिस हर्ष-उल्लास के साथ आपने मेरा स्वागत किया है, ये भाव-विभोर करने वाला है। ये आपको और मुझे इस बात का बोध कराता है कि ये स्वागत सिर्फ मेरा स्वागत नहीं है, ये भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है। एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत करने के लिए मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री सुदेश राय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं। यहां ढोल नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा भी की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें