Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-अराजकता फैलाने के अलावा भाजपा के जिम्मे...

अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-अराजकता फैलाने के अलावा भाजपा के जिम्मे कोई काम नहीं

लखनऊः भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में सिर्फ अव्यवस्था और अराजकता फैलाने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है। नफरत का ताना-बाना फैलाने के साथ समाज को बांटने और विभाजनकारी प्रवृत्तियों को बढ़ाने में ही भाजपा लगी रहती है। झूठ के लिए ही उसका मंथन, निरन्तर चलता रहता है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कही।

उन्होंने कहा कि भाजपाई रामराज में भाजपा सरकार की डबल इंजन वाली गाड़ी का किसानों को ‘कुचलना‘ जारी है। उन्नाव में भूमि पर कब्जा हो जाने से परेशान किसान को इस सरकार में न्याय नहीं मिला तो लखनऊ में विधान भवन के सामने आत्मदाह को मजबूर हो गया। समाजवादी सरकार ने विधान भवन के सामने लोक भवन इसलिए बनवाया था ताकि वह न्याय मंदिर बने लेकिन मुख्यमंत्री ने वहां बैठकर सभी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मर्यादाओं को ध्वस्त करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी बोले-रामपुर में 147 भू-माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कितनी जनहितैषी और गरीबों की हमदर्द है। इसका ताजा नमूना यह है कि गरीब को मुफ्त अनाज देने की योजना पर ताला लगा दिया गया है। बड़े जोर-शोर से दावे किए जाते हैं कि भाजपा राज में देश में खुशहाली आई है। महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। किन्तु हकीकत यह सामने आई है कि 33 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं। नवम्बर 2020 से 14 अक्टूबर 2021 के बीच गम्भीर रूप से कुपोषित बच्चों की संख्या में 91 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। गरीब, भूखे, वंचित वर्ग के लोग इस बार भाजपा को ‘वोटबंदी‘ कर करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे उपचुनावों के हाल में जो परिणाम आए हैं उससे हवा का रुख सामने आ गया है। भाजपा इसमें हारी और पीछे रह गई। जनता ने तय कर लिया है कि वह अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। सन् 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में भी अब करारी शिकस्त खाना और बहुत पीछे रह जाना ही भाजपा की नियति होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें