Monday, October 14, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeजम्मू कश्मीरCRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

पुलवामाः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लेथपोरा इलाके में स्थित CRPF कैंप में तैनात एक जवान ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लेथपोरा पुलवामा में स्थित 185 बटालियन के कैंप में सोमवार सुबह अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज से वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सीआरपीफ के जवान उस तरफ पहुंचे जहां से उन्हें गोली की आवाज सुनाई दी।

ये भी पढ़ें..सर्दियों में सेहत के लिए वरदान साबित होता है सरसों का साग, कई बीमारियों को रखता है दूर

मौके पर पहुंच उन्होंने देखा कि उनका एक जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ है। उसके हाथ में सर्विस राइफल देख यह पता चल गया कि जवान को लगी गोली उसी की सर्विस राइफल से चली है। जवानों ने गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को बटालियन को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें