Featured दिल्ली राजनीति

Himachal Election: हिमाचल में महिलाओं की बंपर वोटिंग, छिटपुट घटनाओं के बीच 75 प्रतिशत हुआ मतदान

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के बंपर वोटिंग हुई। हिमाचल में शनिवार को शाम सात बजे तक 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मतदान ऊना जिले में यहां करीब 75.01 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। ऊना की आधी आबादी में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए भारी उत्साह और जोश देखा गया। मतदान की प्रति महिलाओं में गजब की जागरूकता देखी गई। इसका परिणाम यह रहा कि महिला मतदाता वोटिंग का प्रतिशत पुरुष वोटरों से अधिक रहा। पुरुष वोटर मतदान करने में महिला मतदाताओं से पीछे रह गए। ऊना जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर औसतन 77.28 फीसदी मतदान हुआ है। 80.98 प्रतिशत महिलाओं तो 73.68 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले हैं।

ये भी पढ़ें..Heart Attack: एक्सरसाइज के दौरान हार्टअटैक से बचने के लिए इन उपायों का करें पालन

इनमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 76.29 प्रतिशत व चिंतपूर्णी में सबसे कम 72.22 प्रतिशत मतदान हुआ। गगरेट में 75.69 प्रतिशत, हरोली विधानसभा क्षेत्र में 75.38 तथा ऊना विधानसभा क्षेत्र में 75.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बार जिला ऊना में 79.30 प्रतिशत महिलाओं व 70.83 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिले में कुल 3,18,661 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि दो ट्रांसजेंडर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समाचार लिखे जाने तक कई पोलिंग स्टेशनों पर मतदान जारी है।

शनिवार सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। कई बूथों पर लोग सुबह सात बजे ही बूथों पर पहुंचकर लाइनों में लग गए थे। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि दोपहर के समय रुटीन में मतदान हुआ और चार बजे के बाद लोग अपने कामकाज से फ्री होकर मत डालने पहुंच गए, जिससे एक बार फिर मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई।

जिले में 8 बजे से 9 बजे तक औसतन 5.47 प्रतिशत मतदान हुआ। विधान सभा क्षेत्र 42-चिंतपूर्णी में 6.25 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 42-गगरेट में 6.36 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 43-हरोली में 5.5 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 44-ऊना में 5.28 प्रतिशत और विधान सभा क्षेत्र 45-कुटलैहड़ में 4 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में 11 बजे तक औसतन 19.23 प्रतिशत मतदान हुआ। विधान सभा क्षेत्र 42-चिंतपूर्णी में 22.05 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 42-गगरेट में 16.56 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 43-हरोली में 16 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 44-ऊना में 21.64 प्रतिशत और विधान सभा क्षेत्र 45-कुटलैहड़ में 15 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर एक बजे तक जिला ऊना में 40.80 प्रतिशत मतदान हुआ। विधान सभा क्षेत्र 42-चिंतपूर्णी में 42.46 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 42-गगरेट में 41.02 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 43-हरोली में 40.39 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 44-ऊना में 39.92 प्रतिशत और विधान सभा क्षेत्र 45-कुटलैहड़ में 40.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 3 बजे तक जिला ऊना में 61.09 प्रतिशत मतदान हुआ। विधान सभा क्षेत्र 42-चिंतपूर्णी में 59.57 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 42-गगरेट में 62.22 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 43-हरोली में 60.29 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 44-ऊना में 59.39 प्रतिशत और विधान सभा क्षेत्र 45-कुटलैहड़ में 64.03 प्रतिशत मतदान हुआ। सांय पांच बजे तक जिला ऊना में 67.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

विधानसभा क्षेत्र 42-चिंतपूर्णी में 68 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 42-गगरेट में 66.44 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 43-हरोली में 69.9 प्रतिशत, विधान सभा क्षेत्र 44-ऊना में 65.25 प्रतिशत और विधान सभा क्षेत्र 45-कुटलैहड़ में 68.07 प्रतिशत मतदान हुआ। ऊना विस क्षेत्र के तहत नगर परिषद ऊना के पोलिंग बूथों, जलग्रां, बसदेहड़ा, देहलां व हरोली विस क्षेत्रों में बाथू, दुलैहड़, पालकवाह, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के टक्का इत्यादि गांवों में मतदान केंद्रों पर दोपहर तक महिलाओं की लंबी लाइनें लगी हुई थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)