Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeबिहारPatna News : बम ब्लास्ट में 7 बच्चे घायल, तीन की हालत...

Patna News : बम ब्लास्ट में 7 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

Patna News : मामला बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान का है जहां मंगलवार दोपहर बम ब्लास्ट हुआ। और इस घटना में मैदान में खेल रहे सात बच्चे घायल हो गये। जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

SP ने दी जानकारी

जानकारी देते हुए सिटी एसपी के. रामदास ने बताया कि, मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। धमाके में घायल एक बच्चे ने बताया कि, वो जैसे ही मैदान में आए वैसे ही किसी ने बम फेंका और वो फट गया। घायल बच्चों के परिजन का कहना है कि, बम फटने के वजह का पता नही चल पाया है लेकिन जैसे ही तेज आवाज सुनाई दी हम लोग उठकर बाहर आये जहां खून से लथपथ बच्चे पड़े मिले।

ये भी पढ़ें: Varanasi News : महादेव और गणेश मंदिरों से हटाई गईं साईं मूर्तियां

धमाके के बाद इलाके में मचा हड़कंप 

बता दें, विस्फोट में गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों में मोहम्मद इरसाद के दो पुत्र मन्ना और गोलू हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किमी दूर तक सुनाई दी। घटना की जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें