प्रदेश Featured महाराष्ट्र क्राइम

प्रेमिका की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, थाने में खुद दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

हत्या

मुंबई: पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ में भोसरी इलाके में प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में प्रेमी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की भोसरी पुलिस गहन छानबीन कर रही है। पता चला है कि एक वेब पोर्टल के लिए काम करने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका का अपहरण कर हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगा दिया।

प्रेमिका के लापता होने की शिकायत भी आरोपित ने खुद भोसरी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया। इस मामले में भोसरी पुलिस ने आरोपित पत्रकार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें..कोल्हापुर में व्हेल मछली की उल्टी के साथ तीन गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत

भोसरी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी लक्ष्मण गोविंद दामसे के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का नाम रामदास पोपट तांबे (उम्र 30) है। आरोपित ने उड़ीसा की मूल निवासी चंद्रन सीमांचल मुनि (उम्र 28) के साथ उसकी संपत्ति को देखकर प्रेम किया था। प्रेमिका को जब इस बात की जानकारी हुई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा था। इसी वजह से आरोपित ने प्रेमिका को घूमने के बहाने सुनसान जगह पर ले जा कर उसकी हत्या कर दी। कड़ी छानबीन के बाद आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…