Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशNoida : बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर लटका युवक , लोगों ने...

Noida : बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर लटका युवक , लोगों ने बचाई जान

Noida News : नोएडा में एक हाईराइज बिल्डिंग में एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान आस-पास की बिल्डिंग के लोगों ने शोर मचाकर उसका ध्यान भटकाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक की जान बचाने में सफलता पाई।

मानसिक रुप से परेशान था युवक    

बताया जा रहा है कि, युवक मानसिक रुप से परेशान था और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। बता दें, यह घटना सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की 14वीं मंजिल के कॉरिडोर पर एक युवक नीचे पैर करके बैठ गया। इस दौरान लोग नीचे से शोर मचाने लगे। लोगों के बार-बाप समझाने के बाद भी वो किसी की नही सुन रहा था। इसी बीच उसी फ्लोर के नीचे रहने वाले कुछ लोग तेजी से 14वीं फ्लोर पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को ऊपर खींच लिया गया।

ये भी पढ़ें: रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया सम्पूर्ण कार्यों का बहिष्कार, अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

Noida News : पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी 

पुलिस ने बताया कि, थाना सेक्टर 113 क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 10.30 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई कि, एक व्यक्ति को सुपरटेक केप टाउन सेक्टर-74 में टावर के 14वें फ्लोर से कूदने का प्रयास करते हुए बचाया गया है। जिसकी मौके पर जाकर जांच की गई तो पता चला कि सेक्टर-41 निवासी युवक (21) मानसिक रूप से बीमार है। वह लगभग पांच-छह महीने पहले सुपरटेक केप टाउन में परिवार के साथ किराए पर रहता था।

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि अभी युवक का परिवार सेक्टर-41 नोएडा में शिफ्ट हो गया है। युवक अपने परिजनों को बिना बताए सुपरटेक केप टाउन आ गया था। सूचना पर युवक को उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि, युवक मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें