प्रदेश उत्तराखंड Featured

अक्षय तृतीया को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की उत्सव डोली का कार्यक्रम तय

yamunotri-dham-uttarakhand उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय हो गया है। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे। सोमवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मंदिर समिति यमुनोत्री मां यमुना की पूजा-अर्चना के पश्चात विधि-विधान और पंचांग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों-तीर्थपुरोहितों ने श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय तय किया है। श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति कपाट खुलने की तिथि व समय की विधिवत घोषणा की। yamunotri-dham-opening-time मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। शनिवार 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना के भाई श्री सोमेश्वर देवता के साथ समारोह पूर्वक सेना के बैंड के साथ खुशीमठ से प्रात: 8 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। ये भी पढ़ें..Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को है समर्पित, कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर शीतकालीन रावल ब्रह्मानंद उनियाल, मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, श्री यमुनोत्री महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव कृतेश्वर उनियाल आदि उपस्थित रहे। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा तैयारियों को पूरा करने को 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह है। अभी तक चार धामों के लिए श्रद्धालुओं की पंजीकरण की संख्या छह लाख चौंतीस हजार से अधिक पहुंच गयी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)