Women’s Long Jump World Record: इन महिलाओं ने बनाया लॉन्ग जंप में वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
1

Women’s Long Jump World Record: लॉन्ग जंप दुनिया के सबसे पुराने और महत्वूपर्ण खेलों में से एक है। इस खेल में दुनियाभर के कई दिग्गजों ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लॉन्ग जंप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास गति और समय होना आवश्यक है। ये खेल शारीरिक रूप से उत्कृष्ट एथलीटों को आकर्षित करता है। हालांकि लॉन्ग जंप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ती है ये इतना आसान नहीं होता। लॉन्ग जंप एक ट्रैक एंड फील्ड इवेंट का खेल है जिसमें खिलाड़ियों को बिना किसी मदद के एक निश्चित ऊंचाई की बाधा को कूद कर पार करना होता है।

इस खेल में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को मौका दिया जाता है। जो खिलाड़ी पहली ऊंचाई को सफलतापूर्वक हासिल कर लेता है उनके लिए अगली बार ऊंचाई की सीमा और बढ़ा दी जाती है। वहीं असफल होने वाले खिलाड़ी पहली वाली बाधा को पार करने की कोशिश में रहते है। बता दें कि इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी को तीन मौके मिले हैं।

इस खेल में कई दिग्गजों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है और दुनियाभर में नाम कमाया है। पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी इस खेल में अपने दमदार प्रदर्शन से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से लॉन्ग जंप में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने वाली महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

लॉन्ग जंप का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड

महिलाओं की लॉन्ग जंप का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड साल 1922 में दर्ज किया गया था। ये चेकोस्लोवाकिया की मारिया मेज़िलकोवा द्वितीय का था। मारिया मेज़िलकोवा ने लॉन्ग जंप में 5.16 मीटर की दूरी तक छलांग लगाई थी। उनके इस रिकॉर्ड के बाद अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स समुदाय ने 36 और रिकॉर्ड की पुष्टि की है।

Sports Illustrated के सीईओ AI घोटाले में बर्खास्त, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

इसके बाद महिला लॉन्ग जंप में वर्ल्ड रिकॉर्ड गैलिना चिस्त्यकोवा ने कायम किया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को साल 1988 में ओलंपिक में बनाया था। इस दौरान इस रिकॉर्ड को ओलंपिक से पहले लेनिनग्राद में भाग लेते समय स्थापित किया था। इस दौरान उन्होंने कांस्य पदम अपने नाम किया था। बता दें कि वो उस वक्त सोवियत संघ की तरफ से खेल रही थी लेकिन बाद में साल 1991 के बाद यूएसएसआर से विभाजन के बाद उन्होंने स्लोवाकिया की आर से खेलना शुरू कर दिया।

womens-long-jump-world-record

मलायका मिहाम्बो ने तोड़ा गैलिना का रिकॉर्ड

गैलिना चिस्त्यकोवा के बाद इस रिकॉर्ड को जर्मन की खिलाड़ी मलायका मिहाम्बो ने तोड़ा है। उन्होंने साल 2019 में दोहा, कतर में IAAF विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 7.30 मीटर की लंबी छलांग लगाई थी। मिहाम्बो ने साल 2020 ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। बता दें कि मलायका मिहाम्बो के पिता तंजानिया मूल के हैं।

इसके बाद इस रिकॉर्ड को अफ्रीकी नेता नाइ​जीरिया के Ese Brume ने कायम किया है। उन्होंने 7.17 मीटर की लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि Ese Brume दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में चैंपियन बन चुकी है। उन्होंने साल 2014 में ग्लासगो खेल और बर्मिंघम में साल 2022 खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा Ese Brume ने साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य और यूजीन, 2022 में ओरेगॉन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

National Sports Day: आखिर क्यों आज ही मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ ? जानें इसका इतिहास व महत्व

एशियाई महिला में चीन की याओ वेइली ने रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने साल 1993 में 7.01 मीटर लंबी छलांग लगाकर इस कीर्तिमान को स्थापित किया था। इसके अलावा और भी कई महिला खिलाड़ियों ने इस रिकॉर्ड कायम कर अपने अपने देश का नाम रौशन किया है। बता दें कि पिछले 35 सालों से इस क्षेत्र में महिला खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

हाई जंप के नियम

अगर हम लॉन्ग जंप के नियम की बात करें तो इस खेल की प्रतियोगिता से पहले जज क्रॉस बार की ऊंचाई का ऐलान करते हैं। इसके हिसाब से खिलाड़ी तय ऊंचाई से अपनी शुरूआत कर सकते हैं। विश्व एथलेटिक्स द्वारा लॉन्ग जंप के निर्धारित नियम के अनुसार, कूदने वाले एथलीट को एक पैर के सहारे जंप को शुरु करना होता है।

बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी एथलीट ऊंचाई को निर्धारित करने वाली बार को गिरा देता है तो उस जंप को असफल माना जाता है। वहीं क्रॉसबार को खिलाड़ी छू लेता है और वो गिरता नहीं है तो उस जंप को सफल माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि, एक राउंड में क्रॉसबार को 2 सेंटीमीटर से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस खेल का एक और नियम ये है कि, टूर्नामेंट में लगातार तीन असफल कोशिशों के बाद खिलाड़ी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है।

लॉन्ग जंप का इतिहास

अगर हम लॉन्ग जंप के इतिहास की बात करें तो 19वीं शताब्दी की शुरुआत में स्कॉटलैंड में लॉन्ग जंप प्रतियोगिता को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। इस खेल को पु​रूषों के लिए 1896 के पहले आधुनिक ओलंपिक खेल में शामिल किया गया था। वहीं महिलाओं ने साल 1928 में पहली बार ओलंपिक खेल में हिस्सा लिया था।

लॉन्ग जंप उन खेलों में से एक है जो तकनीक के लिहाज से सबसे ज्यादा बदलावों से गुजरी है। इसमें ईस्टर्न कट-ऑफ, वेस्टर्न रोल और स्ट्रैडल जैसे तरीके शामिल हैं। इन तरीकों का इस्तेमाल पहले दुनिया के एलीट वर्ग द्वारा किया जाता था लेकिन बाद में फॉस्बरी फ्लॉप जैसी तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा। बता दें कि साल 1968 के ओलंपिक चैंपियन डिक फॉस्बरी ने इस तकनीक की शुरूआत की थी जिसकी वजह से इसका नाम फॉस्बरी फ्लॉप पड़ गया। इस तकनीक में खिलाड़ी पीठ के सहारे बार को पार करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)