Friday, June 14, 2024
spot_img
Homeआस्थाNew Year 2024 Upay: नए साल पर करें ये उपाय, पूरे साल...

New Year 2024 Upay: नए साल पर करें ये उपाय, पूरे साल बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

New Year 2024 Upay: आज यानी 31 दिसंबर साल 2023 का आखिरी दिन है और कल से नए साल 1 जनवरी 2024 की शुरूआत हो जाएगी। आने वाले साल से हर किसी को नई उम्मीदें और आशाएं हैं। नए साल की शुरूआत बेहद शुभ संयोग में होने जा रहा है। बता दें कि 1 जनवरी 2024 को सोमवार पड़ रहा है और ये दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है।

1 जनवरी को आयुष्मान योग

ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन से नए साल की शुरूआत होना बेहद शुभ माना जाता है, इसके अलावा 1 जनवरी को आयुष्मान योग भी बना रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आयुष्मान योग बहुत ही ज्यादा शुभ और फलदायी होता है। इस योग के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख शांति आती है। नए साल के दिन ज्योतिषीय उपायों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। इन उपायों को करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है और जीवन के कई सारें कष्ट दूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Astrology: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहा प्रमोशन तो करें ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा फल

भगवान शिव को करें प्रसन्न

साल के पहले दिन कुछ ज्योतिष उपाय करके आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी और आने वाले साल में आप खूब तरक्की करेंगे। हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि नए साल पर आप कौन से उपाय करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

1 जनवरी यानी सोमवार के दिन एक लोटे में जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करें। भोलेनाथ की आराधना करें और उनसे प्रर्थना करें ऐसा करने से पूरे साल भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।

बेलपत्र भगवान शिव को काफी प्रिय हैं ऐसे में सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें। ऐसा कहा जाता है कि, भोलेनाथ बेलपत्र से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और वो अपने भक्तों की मनोकामनांए पूरी करते हैं। भगवान को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं।

दान करना शुभ

नए साल यानी सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहने, माथे पर ​चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकले। ऐसा करने से पूरे साल भगवान शिव की कृपा आपको प्राप्त होगी।

ऐसा कहा जाता है कि साल के पहले दिन दान करना शुभ होता है, साल के पहले दिन दान करने से पूरे साल घर में सुख संपत्ति का वास रहता है। इस दिन सफेद चीजों का दिन काफी शुभ होता है। जैसे दही, सफेद रंग के कपड़े, दूध और चीनी का दान आदि शामिल है। इन चीजों के दान से शंकर भगवान जल्‍द प्रसन्‍न होते हैं।

इसके अलावा नए साल के पहले दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। पूजा के बाद नारियल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर इसे अपनी तिजोरी में रखें, ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें