spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने चलाई ट्रेन, बनाया गया पिंक स्टेशन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने चलाई ट्रेन, बनाया गया पिंक स्टेशन

International Womens Day, मुरादाबादः उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन मुरादाबाद मंडल में किया गया। इस मौके पर शुक्रवार को महिला रेलकर्मियों ने ट्रेन का परिचालन किया।

महिलाओं ने किए सभी महत्वपूर्ण काम

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि नारी को शक्ति मानकर और नारी सशक्तिकरण का आह्वान करते हुए हर साल मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अनुपालन में शुक्रवार को मुरादाबाद रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 04393 (मुरादाबाद-गजरौला) का संचालन मुरादाबाद और गजरौला के बीच किया गया। स्टेशन संचालन का कार्य महिलाओं द्वारा किया गया। इस ट्रेन में लोको पायलट, टिकट चेकिंग स्टाफ और ट्रेन मैनेजर जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य महिला कर्मचारियों द्वारा किए गए थे।

आज इस खास दिन पर महिलाओं के सम्मान में मुरादाबाद मंडल के लोधीपुर रेलवे स्टेशन को पिंक स्टेशन के तौर पर पेश किया गया। पिंक रेलवे स्टेशन लोधीपुर की पूरी बागडोर महिला कर्मचारियों के हाथ में रही। स्टेशन पर स्टेशन मास्टर दरक्षा जहीर, पॉइंट्समैन रिशा, गेटमैन आंचल, टिकट बुकिंग स्टाफ पूनम, रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ आंचल और ज्योति, सिग्नल और टेलीकॉम स्टाफ और इंजीनियरिंग स्टाफ, सभी महिला कर्मचारी सहित सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। आज पूरे लोधीपुर स्टेशन पर सिर्फ महिलाओं की नियुक्ति की गई।

यह भी पढ़ेंः-7.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, आज नहीं हुई भस्म आरती

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने ट्रेन संख्या 04393 (मुरादाबाद-गजरौला) एवं पिंक स्टेशन लोधीपुर पर नारी शक्ति का आह्वान कर इन सभी महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। मंडल रेल प्रबंधक ने लोधीपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिला कर्मचारियों से बातचीत की और समाज में महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया, महिला कर्मचारियों के विचार साझा किए और सभी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋचा शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंजू सिंह एवं सभी विभागों की कई महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें