बच्चों का जन्मदिन मनाने ससुराल गई महिला को पति ने बंधक बनाकर पीटा फिर मारा चाकू, जानें पूरा मामला

130

नई दिल्ली: रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में अपने बच्चों के जन्मदिन पर ससुराल में मिलने आई एक महिला को उसी के पति ने कमरे में पहले बंधक बनाया, फिर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पति ने उसके कंधे पर चाकू से हमला किया। हमला करते वक्त महिला के चाकू कंधे में ही फंसा रह गया,जबकि चाकू का हत्था पति के हाथ में रह गया। उसके बावजूद पति उसको मारता रहा। पुलिस ने महिला के बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान मनीषा के रूप में हुई है। मनीषा (27) परिवार के साथ कंझावला में रहती है। मनीषा ने बताया कि पिछले चार पांच महीने से डीटीयू कॉलेज शाहबाद डेयरी के पास एक अस्पताल में नौकरी कर रही है।

30 अप्रैल 2012 को उसकी संदीप से शादी हुई थी। उसके छह साल की लड़की व चार साल का लडक़ा है। जिनका जन्मदिन 10 और 11 फरवरी को होता है।

संदीप किसी प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन पिछले कुछ महीने से बेरोजगार है। वह छोटी छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता था। जिसकी शिकायत उसने कभी भी मायके में नहीं की थी। पिछले दस दिनों से वह परेशान होकर बरवाला गांव में अकेली किराये के मकान पर रह रही है।

10 फरवरी को वह अपने बच्चों के जन्मदिन पर ससुराल कपड़े लेकर आई थी। संदीप से जब बच्चों के बारे में पूछा,उसने कहा कि तू अंदर चल वह बच्चों को लेकर आ रहा हैं। वह कमरे में संदीप के साथ चली गई। संदीप दरवाजे का ताला लगाने लगा। जब उससे इस बारे में पूछा तो संदीप ने मुंह पर घुसा मारा। पीड़िता बेड पर गिर गई। संदीप ने उसके चेहरे और गर्दन पर मुक्के मारे।वह सब्जी काटने वाला चाकू निकालकर पत्नी को मारने लगा। संदीप ने उसके कंधे के पास बायीं तरफ चाकू से प्रहार किया। चाकू उसके कंधे में ही गड़ा रह गया। जबकि चाकू का हत्था संदीप के हाथ में ही रह गया।

यह भी पढ़ेंः-लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू गोदा, हालत गंभीर

बावजूद इसके संदीप पीड़िता को बुरी तरह से पिटता रहा। बोलता रहा कि अब मजा आ रहा है ना। संदीप का गुस्सा देखकर उसने कई बार अपनी जान बचाने की कोशिश की। जिसके लिये उसने संदीप से हाथापाई भी की। तभी उसकी सास वहां पर आ गई। जिसने संदीप को बोला कि आज इसको मार ही डाल। सास मेन गेट बंद करके वहां से चली गई।

संदीप उसकी तब भी पिटाई करता रहा और तलाक लेने के लिए बोलता रहा। संदीप उसको वहीं पर अधमरी हालत में छोड़कर चला गया। रात आठ बजकर दस मिनट पर वह बदहवास हालत में थाने पहुंची। पुलिस वालों ने उसकी हालत देखकर तुरंत उसको संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)