छत्तीसगढ़ क्राइम

संपत्ति विवाद में रायफल लेकर सड़क पर उतरी महिला, आंदोलनकारी के परिवार से है रिश्ता

धनबाद : पृथक झारखंड राज्य आंदोलन के जनक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक संस्थापक स्व विनोद बिहारी महतो की दो पौत्रवधु संपत्ति विवाद (land dispute) को लेकर आमने सामने है। सोमवार को उनकी एक पौत्रवधु विनीता सिंह उसी विवाद को लेकर हाथ में रायफल (rifle) लेकर सड़क पर उतर गई और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विनीता सिंह के एक स्टाफ की पिटाई भी कर डाली। झारखंड की राजनीति में कभी रसूख रखने वाला परिवार आज संपत्ति विवाद को लेकर सड़क पर तमाशा बन चुका है।

ये भी पढ़ें..जामताड़ा में स्कूलों का समय बदलने पर गरमाई राजनीति, शिक्षा नीति...

सोमवार सुबह स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पौत्रवधु विनीता सिंह अपने कुछ समर्थक, स्टाफ के साथ आचनक विनोद नगर में राइफल (rifle) लेकर पहुंच गई। मुहल्लेवालों को राइफल लेकर डराने लगी। मुहल्ले वालों से मारपीट करते हुए गाली गलौज करने लगी। विनीता सिंह के उग्र रूप को देख मोहल्ले के लोग डर गए। कोई राइफल के कारण कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। विनीता सिंह काफी गुस्से में थी।

इसी बीच विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय की मोहल्लेवालों ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर धनबाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद विनीता सिंह अपने घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को लेकर थाने आ गई। वहीं, विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय ने कहा कि उनके मालिक का जमीन, संपत्ति को हड़प लिया गया है। वह एक मात्र स्टाफ है। उसे किसी से कोई लेना देना नही है। सोमा महतो जो स्व. विनोद बिहार महतो की दूसरी पौत्रवधु है उनके समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की है।

वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि विनीता सिंह का संपत्ति को लेकर सोमा महतो से विवाद चल रहा है। विनीता सिंह का व्यवहार बहुत खराब है। आये दिन वो लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने पर उतारू रहती है। आज राइफल लेकर अपने कुछ समर्थक के साथ पहुंच गई। बचाव में उसके स्टाफ के साथ मारपीट हुई है। मोहल्ले में किसी से विनीता सिंह की नही बनती है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…