Featured लाइफस्टाइल

Teddy Day: क्यों मनाया जाता है टेडी डे, कैसे बना यह खिलौना प्यार का प्रतीक

Teddy Day: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। 7 फरवरी से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक में हर रोज नए नए तरीके से प्रेमी अपने प्यार का इजहार करते हैं। 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चाॅकलेट डे और 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। आज 10 फरवरी है। आज कपल एक दूसरे को टेडी बियर उपहार में देकर अपना प्यार जताएंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि टेडी बियर क्यों और कैसे प्यार के इस पर्व से जुड़ गया? आखिर क्यों लोग एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट कर अपने प्यार का इजहार करते हैं? अगर आप यह नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं इसके पीछे की पूरी कहानी। यह साल 14 नवंबर 1902 की बात है। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट मिसिसिपी के एक जंगल में शिकर करने गए थे। उनके साथ उनका एक सहायक भी मौजूद था। वे काफी देर से शिकार के लिए भटक रहे थे। लेकिन, उन्हें कोई जानवर दिखाई नहीं दे रहा था। तभी, उनकी नजर एक काले रंग के भालू पर पड़ी। भालू को देखते ही राष्ट्रपति के सहायक ने उसे पेड़ से बांध दिया और उन्हें गोली चलाने को कहने लगा। भालू घायल अवस्था में था। उसे देखकर राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और वे उसे मार नहीं सके।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ में छपी थी घटना

इसके 2 दिन बाद 16 नवंबर को ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार में इस घटना के संबंध में एक तस्वीर प्रकाशित की गई। यह तस्वीर कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था। इस तस्वीर में राष्ट्रपति उनके सहायक व भालू भी नजर आ रहा था, जिन्हें कार्टून की तरह बनाया गया था। इसके साथ उस दिन की घटना का जिक्र किया गया था और राष्ट्रपति के व्यवहार की सराहना की गई थी। ये भी पढ़ें..क्यों मनाते है Chocolate Day? जानिए इसका इतिहास वहीं, अखबार में छपे इस कार्टून को देखकर माॅरिस मिचटाॅम नाम के एक व्यापारी ने सोचा कि काले भालू जैसा एक खिलौना बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भालू जैसा एक खिलौना बनाया।

इस तरह पड़ा नाम ‘टेडी बियर’

व्यापारी माॅरिस ने इस खिलौने को टेडी नाम दिया। दरअसल, राष्ट्रपति रूजवेल्ट का एक नाम टेडी भी था और उन्हीं के नाम पर खिलौने का नाम उन्होंने टेडी बियर रखा। हालांकि इसके लिए माॅरिस व उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से इसकी इजाजत ली थी। इसके बाद टेडी बियर बाजार में आया और देखते ही देखते लोग इसे काफी पसंद करने लगे। धीरे-धीरे यह इतना प्रचलित हो गया कि लोग इसे गिफ्ट करने लगे और यह प्रेमियों की पसंद बन गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)