Home फीचर्ड Anil Arora की मौत के बाद क्यों भड़के वरुण धवन, जानें वजह

Anil Arora की मौत के बाद क्यों भड़के वरुण धवन, जानें वजह

varun-dhawan

Mumbai: फिल्म स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) मीडियाकर्मियों पर भड़कते हुए दिखाई दिए। दरअसल, बॉलीवुड हस्तियों की फोटो लेने के चक्कर में मीडियाकर्मी जबरदस्ती उनकी तरफ कैमरा कर देते हैं। उन्होंने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले के संदर्भ में यह बात कही है। वहीं वरुण ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक नोट डाला है। नोट में उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि, वह असहनीय पीड़ा झेलने वाले लोगों के प्रति विचारशील और सहानुभूतिपूर्ण रहें।

मीडियाकर्मियों को दिया संदेश  

इसके साथ ही वरुण धवन (Varun Dhawan) ने लिखा कि, “शोक संतप्त लोगों के सामने कैमरा घुमा देना सबसे असंवेदनशील बात है। सोचें कि, आप लोग क्या कर रहे हैं या ऐसा करने से किसी और पर क्या बीत रही होगी। मैं समझता हूं कि, यह आपका काम है, लेकिन कभी-कभी कोई दूसरा इंसान इसे गलत भी मान सकता है।” वरुण का यह संदेश उन मीडियाकर्मियों के लिए था, जिन्होंने बुधवार को म लाइका अरोड़ा के पिता की कथित आत्महत्या के बाद उनके शोकाकुल परिवार की ओर कैमरा कर दिया था।

ये भी पढ़ें: पिता की मौत की खबर पाकर मुंबई पहुंची Malaika Arora

बिल्डिंग से कूदकर मलाइका के पिता ने की आत्महत्या   

उल्लेखनीय है कि, अनिल अरोड़ा (Anil Arora)बुधवार को सुबह करीब नौ बजे आयशा मनोर बिल्डिंग स्थित अपने घर से नीचे गिर गए थे। उस समय एक्ट्रेस मलाइका एक कार्यक्रम के लिए पुणे जा रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही वह बीच रास्ते से मुंबई वापस आ गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भाभा अस्पताल ले जाया गया है। मौत से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी भी सामने आ रही हैं। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें, घटना के बाद मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान और उनके कथित पूर्व प्रेमी अर्जुन कपूर भी उनके अपार्टमेंट के बाहर देखे गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version