Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमइश्क में कत्लः प्रेमिका ने प्रेमी को गली में बुलाकर पहले किया...

इश्क में कत्लः प्रेमिका ने प्रेमी को गली में बुलाकर पहले किया Kiss, फिर मार दी गोली

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में प्रेम प्रसंग का अजीबों-गरीब मामला सामना आया है। यहा कटव शहर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका ने पहले प्रेमी को गाल पर Kiss किया और फिर उसके सीने में गोली दाग दी। मिली जानकारी के मुताबकि घटना पूर्व बर्दवान जिले के कटवा की है। काटवा के सर्कस मैदान में बुधवार रात एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मिलने को बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बात-चीत हुई और इस बीच लड़की ने युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आए लोगों ने घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल प्रेमी को गोली मारने वाली प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें..देश में रफ्तार पकड़ रहा Omicron, महाराष्ट्र और केरल में 4-4 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 73

गली में बुलाकर पहले किया Kiss, फिर मारी गोली

लोगों की माने तो काटवा के केसिया माठपाड़ा इलाके के निवासी और पेशे से रंग मिस्त्री लालचंद शेख और बागानपाड़ा इलाके में रहने वाली एक युवती का पिछले तीन-चार वर्षो से प्रेम परवान चढ़ रहा था। लालचंद और उसके प्रेमिका के परिवार के लोग दोनों के संबंधों के बारे में जानते थे। दोनों का विवाह भी लगभग तय था। इसी बीच लालचंद की प्रेमिका झारखंड चली गई। उसके झारखंड जाने पर भी फोन पर लालचंद की उससे लगातार बात-चीत होती रही। लेकिन लालचंद की प्रेमिका के झारखंड से लौटने के बाद लालचंद के साथ का संबंध बिगड़ने लगा था।

पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार

घायल लालचंद शेख ने बताया कि बुधवार रात उसकी प्रेमिका ने उसे सर्कस मैदान में बुलाया और उसे किस किया। उसके बाद उसने धूम्रपान करने की इच्छा व्यक्त की। लालचंद ने अपनी प्रेमिका को सिगरेट लाकर दिया। लेकिन सिगरेट जलाने से पहले ही लालचंद के सीने में उसकी प्रेमिका ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इधर घटनास्थल से लालचंद की प्रेमिका फरार हो गई। लालचंद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने लालचंद के बयान के आधार पर उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि लालचंद की प्रेमिका के पास हथियार कहां से आए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें