नई दिल्लीः अप्रैल माह की शुरूआत से ही सूरज की तेज किरणों के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। दिन का आलम यह था कि तेज धूप और तपिश के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन कुछ दिनों से सूरज के तेवर में कुछ नरमी आयी है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ली है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ठंडी हवाओं को गरज चमके साथ हल्की बारिश से गर्मी का पारा थोड़ा लुढ़का है। ठंडी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। देश के कई राज्यों में आज का मौसम सुहावना बना हुआ है। कई राज्यों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और मध्यम आंधी के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कई इलाकों में बिजली भी चमकने की आशंका जताई गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह की शुरुआत तेज हवाओं के साथ हुई है। वहां सुबह से ही चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम का रूख बदल दिया है। जिससे कई दिनों के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
ये भी पढ़ें..Karnataka Election: भाजपा ने चुनाव प्रचार का बनाया मेगा प्लान, 20…
आंधी और भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने रविवार को एक अलर्ट जारी कर कहा कि अगले दो दिनों के दौरान बड़ौत, दौराला (यूपी), पिलानी, झुंझुनू (राजस्थान), दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ पूर्वोत्तर में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी और भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)