खेल Featured

RCB के लिए खुशखबरी ! IPL से पहले भारत लौटे Virat Kohli, जल्द शुरू करेंगे प्रैक्टिस

IPL 2024 Virat Kohli, नई दिल्लीः क्रिकेट का महासंग्राम यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) शुरू होने में बस कुछ दिन और शेष बचे है। 22 मार्च को आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। इस बीच RCB के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन से भारत लौट आए हैं।

दो महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर करेंगे वापसी

इसी के साथ ही साफ हो गया है कि किंग कोहली लगभग 2 महीने बाद IPLके जरिए एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली को आईपीएल 2024 से पहले अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से जुड़ने के लिए लंदन से भारत लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया से छुट्टी ली थी।

दूसरी बार पिता बने कोहली

बता दें कि विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा ने हाल ही अपने दूसरे बच्चे के जन्म दिया है। दोनों एक बार फिर माता-पिता बने। कोहली कुछ समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते थे। इसलिए उन्होंने क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर अपने बेटे अकाए के जन्म की घोषणा करने से पहले स्टार जोड़ी ने इसे गुप्त रखा। ये भी पढ़ें..मैं जीवनभर धोनी का ऋणी रहूंगा, IPL 2024 से पहले अश्विन ने क्यों कही ये बात ?

जल्द शुरू करेंगे प्रैक्टिस

पूर्व भारतीय कप्तान अब आरसीबी कैंप में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले यह बताया गया था कि वह आरसीबी 'अनबॉक्स' इवेंट से पहले बेंगलुरु में अपने साथियों के साथ शामिल हो सकते हैं। यह आयोजन 19 मार्च को बेंगलुरु में होने वाला है। आरसीबी 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)