Monday, February 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डVijay Diwas 2021: 1971 के युद्ध में बिहार रेजिमेंट के जांबाजों ने...

Vijay Diwas 2021: 1971 के युद्ध में बिहार रेजिमेंट के जांबाजों ने दिखाया था अपना पराक्रम, भाग खड़ा हुआ था पाक

बेगूसरायः 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय सेना की जबरदस्त जीत के 50 साल पूरा होने पर गुरुवार को विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने शहीद सैनिकों के अमर बलिदान को याद किया जा रहा है। वहीं बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस ऐतिहासिक विजय के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया है।

ये भी पढ़ें..Omicron: पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन का पहला केस, 7 साल का बच्‍चा हुआ संक्रमित

1971 युद्ध के बाद नए देश का हुआ था जन्म

गिरिराज सिंह ने कहा है कि विजय दिवस (Vijay Diwas) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक विजय के नायक रहे भारतीय सेना के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को कोटि-कोटि नमन। शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वावधान में विजय दिवस का स्वर्ण जयंती मनाया गया। मौके पर अमरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज वह ऐतिहासिक दिन है जब 50 साल पहले भारतीय सेना ने ना सिर्फ मात्र 13 दिन की लड़ाई में पाकिस्तान के होश ठंडे कर दिए। बल्कि पाकिस्तान की 93 हजार सैनिकों को अपने जनरल नियाजी के साथ भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा। इसी ऐतिहासिक लड़ाई से विश्व के नक्शे में बांग्लादेश नाम का एक राष्ट्र तैयार हो गया। आज का दिन उन वीर शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने पराक्रम से टैंक के गोले को भी परास्त कर दिया था।

बिहार रेजिमेंट ने दिखाया था अपना पराक्रम

बता दें कि 1971 के भारत-पाक युद्ध को लड़ने वाली 10वीं बिहार बटालियन, सेना की सबसे नौजवान बटालियन थी। युद्ध के महज 5 साल पहले इसका गठन हुआ था। बटालियन के नौजवान सैनिकों ने दुश्मन की मांद में घुसकर करारा प्रहार किया और अखौरा पर कब्जा कर भारतीय सेना को पहली जीत दिलाई। बटालियन के जवानों का जौहर दुनिया को जवानी का अर्थ समझा गया कि जवानी आक्रामकता, दृढ़निश्चय और निडरता का नाम है। जवान, गोलियों की बौछार के बीच अखौरा की ओर बढ़ते रहे और अंतत: तीन दिन के युद्ध में बिहारी जवानों ने अखौरा जीत लिया। पाकिस्तानी फौज को भागना पड़ा।

वक्ताओं ने कहा कि देशभर के तमाम रेजिमेंट के साथ बिहार रेजिमेंट ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने आक्रामकता का नमूना पेश किया तथा पाकिस्तानी सेना को उनके घर में घुसकर मारा। बिहार बटालियन के जवानों ने सबसे पहले पाकिस्तान में प्रवेश कर पाक सैनिकों को धूल चटा दिए थे। इस लड़ाई में बड़ी संख्या में भारतीय सेना के अधिकारी और जवान भी शहीद हुए। लेकिन उन्होंने जो पराक्रम दिखाया, वह सदियों तक विश्व के इतिहास में स्वर्णाक्षर से दर्ज रहेगा तथा वीरगति को प्राप्त करने वाले अमर बलिदानी याद किए जाते रहेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें