देश Featured

Jharkhand: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज झारखंड दौरे पर, XLRI के समारोह में होंगे शामिल

vice-president-jagdeep-dhankhad रांची (Jharkhand): उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ आज (रविवार) पहली बार झारखंड आ रहे हैं। राज्य के दो जिलों जमशेदपुर और धनबाद में उनके कार्यक्रम हैं। वो जमशेदपुर के एक्सएलआरआई और धनबाद के आईआईटी-आईएसएम के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ पहले जमशेदपुर पहुंचेंगे। वो वहां एक्सएलआरआई के प्लेटिनम जुबिली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह धनबाद जाएंगे। वो वहां आईआईटी-आईएसएम के 43वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। उप राष्ट्रपति दोपहर 1:30 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी रहेंगे। सोनारी एयरपोर्ट से वो 3ः50 बजे धनबाद के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। दौरे को लेकर सुरक्षा कारणों को देखते हुए शहर में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही शहर में वाहनों का आवागमन भी दो घंटे के लिए रोक दिया गया है। ये भी पढ़ें..Ranchi: उप राष्ट्रपति के दौरे पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश

उपराष्ट्रपति के दौरे के चलते रूट में बदलाव

  • सिंदरी से गोविंदपुर की ओर धनबाद आने वाले वाहनों के लिए नो एंट्री प्वाइंट: बड़ा नावाटांड़ गोविंदपुर थाना और करमाटांड़ ढोकरा पलानी बलियापुर थाना क्षेत्र में शाम चार बजे तक नो एंट्री।
  • पश्चिम बंगाल से धनबाद की ओर आने वाले वाहनों के लिए नो इंट्री प्वाइंट: दुर्गा मंदिर पंचेत ओपी और बराबर ब्रिज मैथन ओपी, श्रम कल्याण केंद्र, चिरकुंडा थाना क्षेत्र में शाम छह बजे तक नो इंट्री।
  • गिरिडीह-जामताड़ा से धनबाद की ओर आने वाले वाहनों के लिए नो इंट्री प्वाइंट – डोमनपुर राजगंज थाना, लटानी पूर्वी टुंडी थाना, चलकरी तोपचांची थाना, तिलवानी मोड़ टुंडी थाना और विजय सिंह पेट्रोल पंप बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शाम चार बजे तक नो इंट्री।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)