spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशVice President Election 2022: उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, जगदीप धनखड़ और मार्गरेट...

Vice President Election 2022: उपराष्ट्रपति का चुनाव आज, जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा के बीच टक्कर

नई दिल्लीः देश को आज नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election) 90 के लिए संसद भवन में आज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे वोट डाले जाएंगे। उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार को होने वाले चुनाव में राजग प्रत्याशी जगदीप धनखड़ और विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला होगा। जहां एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं वरिष्ठ राजनेता अल्वा ने सचेत होकर वोट करने की अपील की है। मतदान संसद भवन परिसर में शुरू होगा और सांसद अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें..यूक्रेन के बंदरगाह से तीन और जहाज अनाज लेकर रवाना

कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव ?

उपराष्ट्रपति का चुनाव (Vice President Election) एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होते हैं और ऐसे चुनाव में मतदान गुप्त मतदान द्वारा होता है। उपराष्ट्रपति के पद के लिए किसी व्यक्ति का चुनाव करने के लिए इलेक्टोरल कॉलेज में संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य होते हैं। उपराष्ट्रपति संसद के किसी सदन या किसी राज्य के विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य नहीं होता है।

यदि संसद के किसी सदन या किसी राज्य के विधानमंडल के किसी सदन का कोई सदस्य उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होता है, तो यह माना जाता है कि उसने उस सदन में अपना स्थान उस दिन से खाली कर दिया है जिस दिन वह उपराष्ट्रपति के रूप में अपना पद ग्रहण करता है।

कौन डाल सकता है वोट?

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति अहम संवैधानिक पद हैं। दोनों पदों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से करती है। यानी चुनाव जनता की बजाय उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि करते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ सांसद ही वोट डाल सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति के चुनाव में राज्‍यों के विधानमंडलों के सदस्यों को भी मतदान का अधिकार होता है। उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्यसभा और लोकसभा के मनोनीत सदस्य भी वोट डाल सकते हैं. जबकि राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी सदन के मनोनीत सदस्य को वोट नहीं डाल सकते।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें