उत्तर प्रदेश Featured

वीर बाल दिवसः विधायक आवास पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

Veer Bal Diwas, पलियाकलाँ- खीरीः भाजपा पलिया नगर द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर शहर में भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोमी साहनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने की।

चारों वीरों को किया गया याद

सेमिनार को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों पुत्र हमारे देश और धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गये। जिसमें अजीत सिंह 17 साल की उम्र में शहीद हो गए, जुझार सिंह 14 साल की उम्र में मुगलों से लड़ते हुए युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए और जोरावर सिंह और फतेह सिंह को जिंदा दीवारों में चुनवा दिया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 26 दिसंबर को चार वीरों की याद में इसे वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। जिसे भाजपा संगठन आज पूरे देश में मना रहा है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे उपस्थित

सेमिनार को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सिंह गिल ने सिख धर्म के गुरुओं के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा नगर अध्यक्ष ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन नगर महासचिव विजय गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ेंः-मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर केंद्र ने लगाया प्रतिबंध, शाह बोले- ‘मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल स्पष्ट… इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रवण सिंह बाठ, जसवंत सिंह मंडल अध्यक्ष राजीव कौशल, महामंत्री वरुण मिश्रा, विक्रम राज, उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला, मनोज गुप्ता, नगर मंत्री दिनेश दिवाकर, नरेश शर्मा, मन्ना लाल बाल्मीकि, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना अवस्थी। अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष दौलतराम युवा मोर्चा के महासचिव अनुपम राय, प्रेम गुप्ता, शोभित कुमार अमन नाग, ओबीसी मोर्चा के संयोजक अतुल वर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सर्वेश यादव शीतल सिंह, शीलू अवस्थी, आशुतोष गुप्ता, विपनेश गुप्ता, पार्षद सवित्री देवी, अवधेश सक्सैना, आदित्य उदास, विनीत गुप्ता समेत कई अन्य श्रमिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट- विवेक पाण्डेय, लखीमपुर-खीरी (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)