Featured आस्था

Vastu Shastra: वास्तु दोष दूर करने को अपनाएं ये उपाय, खत्म होंगी घर और ऑफिस की एक-एक समस्याएं

vastu-tips नई दिल्लीः घर हो या फिर ऑफिस। दोनों ही जगह के माहौल का व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव पर असर पड़ता है। यदि घर से बाहर निकलते समय या फिर कार्यस्थल पर नकारात्मकता का वास होगा। इसका आपके जीवन और कार्य पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर और ऑफिस दोनों ही जगहों पर वास्तु शास्त्र के हिसाब से चीजों का होना बेहद जरूरी है। अगर कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो फिर नेगेटिव एनर्जी खुद ही दूर हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा। क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा अपने साथ बीमारी, निराशा, तंगी समेत कई समस्याएं साथ लेकर आती है। इसलिए कुछ आसान वास्तु उपायों को अपनाकर वास्तु दोष की समस्या का समाधान किया जा सकता है।

विंड चाइम्स का प्रयोग करें

कुछ लोग घर की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाते हैं। वास्तु की दृष्टि से भी इसे शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर या ऑफिस में 6 या 8 तीलियों वाली विंड चाइम्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

सामने की दीवार पर भगवान की तस्वीर लगाएं

आप जिस भी भगवान में आस्था रखते हों, उनकी छवि घर में प्रवेश करते ही सामने की दीवार पर होनी चाहिए। प्रवेश द्वार के सामने की दीवार को खाली छोड़ना शुभ नहीं माना जाता है। ये भी पढ़ें.Panchang 13 May 2023: शनिवार 13 मई 2023 का पंचांग, जानें कब लग रहा है राहुकाल

घोड़े की नाल रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए इसे घर और ऑफिस के प्रवेश द्वार पर इसे जरूर लगाना चाहिए। घोड़े की नाल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़े की नाल विपरीत दिशा में न लटके, नहीं तो बुरी या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।
क्रिस्टल गेंद होते हैं शुभ
घर या ऑफिस में क्रिस्टल बॉल रखना शुभ माना जाता है। ये न केवल आकर्षक दिखते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी अवशोषित कर लेते हैं। इससे दुर्भाग्य दूर होता है। अच्छे संबंधों के लिए एक गुलाबी क्रिस्टल बॉल, बेहतर वित्त के लिए नारंगी और अच्छे भाग्य के लिए लाल क्रिस्टल बॉल का उपयोग किया जाना चाहिए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)